मुजफ्फर नगर, नवम्बर 11 -- छपार। बरला इंटर कालेज बरला में जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के प्रसिद्ध जनजातीय नायकों के जीवन से परिचित कराना है। छात्र-छात्राओं ने महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक भावनात्मक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उनके संघर्ष, त्याग एवं जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के उत्साह, सृजनशीलता एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और महान विभूतियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.