गढ़वा, नवम्बर 19 -- रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बिरसा मुंडा के जीवन, उनके आदर्शों, संघर्षों और देश व समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराना था। प्रतियोगिता में नैंसी मिश्रा को प्रथम, माही कुमारी को द्वितीय और किरण कुमारी गुप्ता को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, गढ़वा के सौजन्य से किया गया था। ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे योगदान के क्रम में यह आयोजन छात्राओं को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से समृद्ध करने की पहल के रूप में सराहा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ट्रस्ट के प्रतिनिधि ...