औरंगाबाद, दिसम्बर 31 -- 13 बिहार बटालियन एनसीसी, औरंगाबाद के तत्वावधान में बुधवार को वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथान टीम का आगमन औरंगाबाद हुआ। औरंगाबाद में एनएच-19 पर फारम के समीप बटालियन के समादेशी पदाधिकारी कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक एवं स्थानीय सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के डॉ बहादुर भीम कुमार सिंह ने इनका स्वागत किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में बताया कि वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथान का यह दूसरा चरण लगभग 13 सौ किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यह टीम रांची से 28 दिसंबर को निकली थी और आगामी 16 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेगी। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश होते हुए यह टीम नई दिल्ली पहुंचेगी। इस साइक्लोथान का मुख्य मकसद आम नागरिकों के बीच एकता, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं राष्ट्रवाद का संदेश प्रसारित करना है। इसके माध्यम से आदिवासी नायक वीर बिरसा मुंडा की विरासत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.