देवघर, नवम्बर 16 -- देवघर। धरती आबा बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन सहित अन्य ने नगर निगम कार्यालय स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग प्राणेश सोलोमन, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ व उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा सहित सभी पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा, सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...