आगरा, नवम्बर 13 -- भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर गुरुवार को वाल्मीकि वाटिका में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल आदि ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकुमार गुप्ता ने कहा भाजपा की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और जनजातीय सशक्तिकरण और भगवान बिरसा के महत्वपूर्ण योगदान पर देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। 15 नवंबर को जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन जैन स्मृति भवन जयपुर हाउस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मनोज राजोरा, राहुल सागर, अरुण पाराशर, मुनेंद्र जादौन, रोहित कत्याल, विक्रांत तिवारी, संजय अरोरा, अशोक चौबे, मनमोहन कुशवाह, बॉबी लाले, आनंद शर्मा, शिव कुमार माहौर, राकेश जाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.