आगरा, नवम्बर 15 -- सेंट्रल जेल में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कारागार ऑडिटोरियम में उनके जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई, जिसमें अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उनके संघर्ष और आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का चित्रण था। कार्यक्रम में जेल अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान जेलर संतोष कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर विशाल मध्येशिया, शिवम सिसौदिया, विजेंद्र गिरी, सूरज कश्यप, साक्षी चौधरी, एकाउंटेंट एचके शुक्ला, अन्य अधिकारी, जेल वार्डर और बंदीगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.