विकासनगर, नवम्बर 15 -- जौनसार बावर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शोभा यात्रा निकालकर जनजातीय संस्कृति की झलक पेश करने के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक परंपरागत जनजातीय वेशभूषा में नजर आए। राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में शोभा यात्रा को प्रधानाचार्य भारती प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के साथ चल रही प्रधानाचार्य ने बच्चों और आम लोगों को बताया कि बिरसा मुंडा का जीवन सम्मान, समानता और स्वाभिमान के लिए जनजागरण का प्रेरणास्रोत है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का यह 150वां जयंती वर्ष है। उनकी जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.