गोरखपुर, नवम्बर 14 -- गोरखपुर। भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा की ओर से शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। बुद्ध विहार मंदिर पर आदिवासी समाज द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के महानगर संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुष्पांजलि के दौरान महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी जीतू, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सतीश चंद, बरकत अली, दुर्गेश कोरी, बृजमोहन, विनोद भारती, दयानंद भारती, रिंकू भारती, मनीराम, अमरनाथ आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.