रांची, नवम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में निर्मित विशेष गैलरी ने झारखंड आंदोलन के इतिहास और गौरवशाली विरासत को अद्भुत तरीके से सजीव कर दिया। गोलाकार गैलरी में धरती आबा बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके उलगुलान, जन-जागरण और सामाजिक चेतना के प्रसंगों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया है। वहीं, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष भी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। गैलरी के बीचों-बीच लगी बिरसा मुंडा की स्वर्णिम प्रतिमा दर्शकों का मुख्य आकर्षण बनी रही, जहां आगंतुकों ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। गैलरी की दीवारों पर बिरसा मुंडा के आंदोलन, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनकी लड़ाई, समाज सुधार के प्रयास और उनके प्रेरक प्रसंगों की तस्वीरें एवं विवरण लगाए गए। प्रत्येक फ्रेम में ऐतिहासिक घटनाओं को संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली शब्दों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.