रांची, अक्टूबर 7 -- नामकुम, संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट विस्थापित मोर्चा के नेतृत्व में नामकुम अंचल कार्यालय के सामने मंगलवार को घेराव-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विस्थापितों ने अपनी आठ सूत्री मांगें सीओ के सामने रखीं। मोर्चा की मांगे कुटे टोला, चंदाघासी, हुंडरू, पोखरटोली और हिनू के विस्थापितों से संबंधित थी। मोर्चा के अध्यक्ष अजित उरांव ने कहा कि विस्थापितों का पुनर्वास या तो हेथू मौजा की गैरमजरुआ भूमि पर किया जाए या फिर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास अधिग्रहित जमीन पर किया जाए। मोर्चा के महासचिव सुरेश गोप ने आरोप लगाया कि अधिकारी पूंजीपतियों से मोटी रकम लेकर गैरमजरुआ भूमि बांट रहे हैं और विस्थापितों को उजाड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुनर्वास जल्द नहीं हुआ, तो विस्थापित मजबूर होकर एयरपोर्ट ठप कर देंगे। मोर्चा के सचिव प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.