गिरडीह, मार्च 19 -- जमुआ। मंगलवार को प्रखंड सभागार में बीडीओ अमल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीपीओ राजकुमार हेम्ब्रम, गणेश कुमार, सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक और बीएफटी मौजूद थे। बीडीओ ने बैठक में सर्वप्रथम कम पीडी जेनरेट करनेवाले पंचायतों के कर्मियों को फटकार लगाई। जल्द से जल्द अपना टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जमुआ प्रखंड को 300 बिरसा मुंडा आम बागवानी का लक्ष्य मिला है। सभी 42 पंचायतों को चार दिन में अपना टारगेट पूरा करना होगा। बैठक में अबुआ आवास की पंचायत वार समीक्षा की गई जहां समीक्षा में खराब परफॉर्मेंस वाले कर्मियों को फटकार लगाई गई। वहीं सभी संचालित अबुआ आवास में मजदूरों का नित्य डिमांड करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा मजदूरी भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.