रांची, फरवरी 22 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 10 दिनों के अंदर अबतक पांच एमू की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को एक और एमू ने दम तोड़ दिया। एमू दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। मरनेवाले सभी एमू की उम्र जू प्रशासन के अनुसार 12 से 13 वर्ष बताई जा रही है। कम उम्र के एमू अभी ठीक-ठाक हैं। जू में अब 14 एमू बचे हैं। जू प्रशासन ने सुरक्षा की सभी तैयारी की है। विशेषज्ञ चिकित्सकों और कांके वेटनरी के डॉ अंसार अहमद और डॉ एमके गुप्ता की सलाह पर पक्षी की देखरेख और खानपान पर विशेष नजर रखी जा रही है। वायरल से बचाने के लिए वीरकोन एस नामक दवा दी जा रही है कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में है। जू में कुल पक्षियों की संख्या लगभग 700 है। एमू के अतिरिक्त शुतुरमुर्ग, तोता, मोर, मैना और लव बर्ड आदि पक्षी हैं। जांच के लिए सैंपल कोलकाता भेजा जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.