रामगढ़, नवम्बर 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर के जमुनिया टांड बिरसा चौक में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें उपस्थित ग्रामीणों ने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर जमुनिया टांड़ बिरसा चौक में बिरसा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसकी तैयारी पर चर्चा की गई। इसके लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता लक्षु पाहन ने की। बैठक में संजय राम, पवन कुमार मुंडा, महेंद्र मुंडा, बासुदेव मुंडा, लोविंद करमाली, संतोष कुमार, सूरज मुंडा, यशोदा देवी, छत्रु मुंडा, पार्वती देवी, सुनील राम, मनोज मुंडा, गोकुल करमाली, दिलीप मुंडा, सतन मुंडा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.