चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम के सुदूर गुदड़ी प्रखंड निवासी बिरसा गोप को झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने किया। यह मनोनयन झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय महासचिव अमृत माझी के निर्देश के आलोक में की गई। क्षेत्र में बिरसा गोप युवा तुर्क जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। मौके पर उपस्थित अभियान के सभी पदाधिकारियों ने बिरसा गोप को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु,केंद्रीय महासचिव अमृत माझी,जिला उपाध्यक्ष मंगल सरदार, शैली शैलेंद्र सिंकु,भुनडा मुर्मू और अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.