रांची, दिसम्बर 8 -- खूंटी, संवाददाता। सदर अस्पताल खूंटी के तत्वावधान में सोमवार को बिरसा कॉलेज में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीके भगत ने किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है और युवाओं को जागरूक होकर समाज को इसके दुष्प्रभाव से बचाने की पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तंबाकू से होने वाली बीमारियों की बढ़ती संख्या बेहद चिंता का विषय है और इससे बचने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। छात्रों को दी गई तंबाकू और नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी: कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जनहित में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की शुरुआत की जा रही है, जिसके माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प...