रांची, फरवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज खूंटी परिसर में नवनिर्मित कॉमर्स ब्लॉक (ग्राउंड फ्लोर) का शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी प्रकाश कुमार झा, एफ.ए. अजोय कुमार, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र किशोर भगत तथा चीफ इंजीनियर रूप नारायण मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में अभियंता द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि भवन निर्माण कार्य तकनीकी मानकों और सुरक्षा मापदंडों के अनुरूप पाया गया है और किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि इस भवन का निर्माण लगभग 7 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक धन से कराया गया है। यह भवन क्षेत्र के आदिवासी एवं ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। हालांकि निरीक्षण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.