रांची, जून 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है कि धरती आबा महान स्वतंत्रता सेनानी थे। हमें गर्व है कि हम उसी राज्य के रैयत है, जहां उनका जन्म हुआ। अपने संघर्ष तथा नेतृत्व क्षमता के बल पर बिरसा मुंडा ने अल्पायु में ही इस प्रांत से जन अधिकार की लड़ाई लड़ी। देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते हुए रांची कारावास के दौरान उनका देहांत हुआ। इस मौके पर विधानसभा परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर प्रभारी सचिव माणिक लाल हेम्ब्रम सहित अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.