जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह और नूतनडीह के बीच दीपक कुमार श्रीवास्तव नामक युवक पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब दीपक कुमार श्रीवास्तव उक्त क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।थाना प्रभारी ने बताया कि घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.