जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- बिरसानगर स्थित आस्था ट्विन सिटी निवासी बरखा अग्रवाल (37) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बरखा का शव बुधवार रात उसके घर पर पाया गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को मर्सी अस्पताल में छोड़कर चले गए। इधर, सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां से शव को एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच हाथापाई हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। यह घंटों हंगामा होता रहा। हालांकि बाद में शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद देर शाम स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद मायके पक्ष के लोग बिरसानगर थाना पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.