जमशेदपुर, जनवरी 8 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन एवं एमटीएनएच द्वारा गुरुवार को बिरसानगर जोन नंबर- 2 स्थित शहरी हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजित किया गया। इसमें वैलनेस सेंटर के डॉक्टर और कर्मचारी भी शामिल हुए। बताया जाता है कि कैंसर पर नियंत्रण के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा जिला के विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 12 मार्च तक दिन बदलकर कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। बिरसानगर के कैंप में दर्जन पर लोगों की जांच हुई है। कैंसर स्क्रीनिंग के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल वैन अत्यधिक जांच से यंत्रों से लैस है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.