जमशेदपुर, मई 7 -- जमशेदपुर। मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में नवनिर्मित मॉ पीताम्बरा मंदिर में धूमधाम से माता पीताम्बरा का जन्मोत्सव मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, स्तुति पाठ, संध्या में हवन और भजन कीर्त्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की। उनके पुत्र अभय घोषल भी पूजा में शामिल थे। पंडित मणीशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी। सुबह आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। एक दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण मोहन सिंह, शंकर राव, निशा राव, बाबुलाल गोप, विश्वनाथ राय, रामजीवन गोप, समर भंडारी, सुदामा गोप, सुधीर गौराई आदि का योगदान रहा। मालूम हो कि यह मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.