चक्रधरपुर, नवम्बर 15 -- सोनुवा।झारखंड में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी और गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र में निवास करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायी बिरसाईत समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मनाया। मौके पर बिरसाईत समुदाय के लोगों ने धर्म गुरु और धर्म दादाओं के नेतृत्व में लोढ़ाई स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया और जनेऊ पहनाया। इसके साथ ही सामूहिक पारंपरिक प्रार्थना कर और गीत गाकर भगवान बिरसा मुंडा को याद किया। भगवान बिरसा मुंडा कल्याण समिति द्वारा लोढ़ाई मैदान में दो दिवसीय बिरसा मेला का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पारम्परिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। वहीं, गुदड़ी स्थित एसएस प्लस टू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.