वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के बिरला छात्रावास के बाहर शनिवार देर रात फायरिंग की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। हॉस्टल के छात्र रौनक मिश्रा ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के चार छात्रों ने उस पर फायरिंग की। घटना स्थल से छात्रों ने चार खोखे पुलिस को सौंपे। फायरिंग के बाद आक्रोशित छात्र हॉस्टल के सामने धरने पर बैठ गए। बिरला और रुइया हॉस्टल के छात्रों के बीच बीते 29 जनवरी को संघर्ष हुआ था। प्रकरण 2 जनवरी को छात्र पीयूष तिवारी की पिटाई के बाद बढ़ा। शनिवार रात बीए तृतीय वर्ष के छात्र रोशन मिश्रा हॉस्टल के गेट पर मौजूद था। उसने बताया कि इसी समय आरोपी बाइक से पहुंचे और उन्हें देखकर चार गोलियां चलाईं, लेकिन वह बचा गया। गोली की आवाज सुन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.