रांची, फरवरी 15 -- रांची। रानी बागान रोड स्थित बिरला हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर रविवार को भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद पांडे और किशन भार्गव के मंत्रोच्चार के बीच गाजे-बाजे के साथ निकली इस बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते शामिल हुए। कार्यक्रम में अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक दयानंद प्रसाद सिंह और शिशिर राज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिव बारात के मोहल्ले में भ्रमण के पश्चात देर रात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...