रांची, अप्रैल 5 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की के बिरबांकी में बीएसएनएल टावर की बीटीएस मशीन की चोरी की खबर ने क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया है। 24 मार्च की आधी रात को हुई इस चोरी के बाद टावर की सेवाएं बाधित हो गई हैं। लोगों को पहले लगा था कि मौसम खराब होने के कारण नेटवर्क काट दिया गया होगा, लेकिन 15 दिन तक नेटवर्क बहाल नहीं हो सका। अड़की क्षेत्र के लोगों ने खूंटी बीएसएनएल टावर के एसडीओ से संपर्क किया और टावर को जल्द ठीक करने को कहा, लेकिन उन्हें बताया गया कि मशीन चोरी हो गई है, जिससे नेटवर्क बहाल करने में समय लगेगा। इस मामले में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि टावर को जल्द ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन करने के बाध्य होंगे। इस बीच, क्षेत्र के लोगों में इस बात की चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.