गिरडीह, मार्च 18 -- भरकट्टा। बिरनी अंचल क्षेत्र में जमीन का मामला लगातार सामने आ रहा है। माफिया धड़ल्ले से अंचल व पुलिस की मिलीभगत से दूसरे की जमीन पर मालिकाना हक जमा रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है। साथ ही जमीन के मालिक इस तरह की कार्यशैली से काफी भयभीत हैं। इस दौरान झामुमो बिरनी प्रखण्ड अध्यक्ष मजीद अंसारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बिरनी अंचल में जमीन सम्बन्धित भूमाफिया बेलगाम हो गए हैं। लोगों के जमीन को जबरन लूटा जा रहा है व फर्जी कागजात दिखाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस खेल में स्थानीय पुलिस की सहभागिता भी लोगों को प्राप्त है। तभी यह गोरखधंधा फलफूल रहा है। अगर अंचल व स्थानीय पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करती है तो वरीय अधिकारियों को अवगत करा कर झामुमो आंदोलन को बाध्य होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.