गिरडीह, फरवरी 17 -- बिरनी। प्रखंड के चोंगाखार पंचायत अंतर्गत चरगो निवासी आनंद कुमार(22) वर्मा की मौत सूरत में हो गई। मृतक के पिता सुरेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह सूरत में रहकर मजदूरी करता था परंतु रविवार रात लगभग 9 बजे उसने जहर खा लिया। अगल बगल में रहनेवालों को पता चला तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया परंतु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ही उसकी शादी हुई थी। पिछले 15 दिन पहले ही उसे एक बेटा हुआ है। घटना की सूचना से पूरे परिवार में मातम है। घटना की सूचना सूरत में संचालित ट्रस्ट को मिलते ही ट्रस्ट के अधिकारी अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार सूरत के अश्विनी कुमार श्मशान घाट में किया गया। ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि सूर...