गिरडीह, दिसम्बर 12 -- बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लचर व्यवस्था एवं स्टाफ की लापरवाही इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों की शिकायत के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होने से आम जनमानस में आक्रोश है। कभी फार्मासिस्ट के द्वारा निजी इलाज के लिए रोगी से पैसा ऐंठना हो या अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने से रोगी की मौत होने का मामला हो। चिकित्सा प्रभारी के द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों का सरकारी अस्पताल पर से भरोसा कम होने लगा है। ताजा मामला गुरुवार को हुआ। पेशम निवासी मनोज सिंह को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया गया परन्तु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो सीएचओ अमन तापे ने देखा और कह...