गिरडीह, अगस्त 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिरनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंदुआ में पुस्तकालय निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने जनवरी 2025 में झारखंड के मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक और जिला शिक्षा अधिकारी सहित कई अन्य लोगों को पत्र के माध्यम से मांग की थी। हालांकि, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राजेश कुमार ने एक बार फिर से झारखंड सरकार और शिक्षा विभाग से पुस्तकालय निर्माण की मांग की है। कहा कि केंदुआ एक ऐसा क्षेत्र है जहां शिक्षा की सुविधाएं बहुत सीमित हैं। इस कारण पुस्तकालय जैसी सुविधा की यहां अत्यधिक आवश्यकता है। पुस्तकालय निर्माण से स्थानीय शिक्षा स्तर में सुधार हो सकता है और जानकारी प्राप्त करने के नए अवसर मिल सकते हैं। लोगों का कहना है कि केंदुआ में पुस्तकालय निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.