गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में खेले जा रहे वीवीआईपी कप में गुरुवार को क्रिकेट मैच में बियोंड एलेवन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट क्लब को 40 रन से शिकस्त दी। मैच में शतक बनाने के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बियोंड एलेवन ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 220 रन का स्कोर बनाया। उसकी तरफ से राहुल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। 221 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी कैबिनेट क्लब की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से वरुण ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। राहुल सिंह को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.