औरंगाबाद, जनवरी 16 -- औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को बियाडा परिसर का निरीक्षण किया। बियाडा परिसर में स्थापित औद्योगिक इकाइयों की स्थिति, कार्यप्रणाली तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने उद्यमियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं की जानकारी ली। उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला उद्योग केंद्र एवं बियाडा के संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बियाडा परिसर में जल निकासी की समस्या को उद्यमियों द्वारा प्रमुख समस्या के रूप में उठाया गया। डीएम ने बियाडा प्रभारी को जल निकासी हेतु नाला निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त बियाडा क्षेत्र में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। स्टील अलमीरा निर्मा...