पटना, फरवरी 10 -- बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने 13 औद्योगिक इकाइयों को 11.52 एकड़ भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी। इन औद्योगिक इकाइयों में Rs.139.57 करोड़ का निवेश होगा जबकि 1010 लोगों को रोजगार मिलेगा। आवंटन प्राप्त करने वाली इकाइयां टेक्सटाइल और लेदर, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, प्लास्टिक, सीबीजी और सामान्य विनिर्माण जैसे विविध क्षेत्रों जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं। मंगलवार को बियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा व आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत इनको औद्योगिक भूखंड एवं शेड आवंटित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 13 औद्योगिक इकाइयों को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों पटना, बेगूसराय, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.