औरंगाबाद, फरवरी 16 -- मापी करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने रोका, जमीन देने से किया इनकार फोटो: 16 फरवरी एयूआर 15 कैप्शन: सोमवार को सीओ के समक्ष भूमि मापी का विरोध करते किसान अंबा, संवाद सूत्र कुटुंबा प्रखंड में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के तहत प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का किसानों ने विरोध किया है। एक ओर सरकार इस योजना को लेकर प्रतिबद्ध है, वहीं एक्सप्रेस-वे निर्माण में पहले ही अपनी जमीन गंवा चुके किसान बची हुई भूमि देने से इंकार कर रहे हैं। सोमवार को कुटुंबा अंचल के सीओ चंद्र प्रकाश दलबल के साथ महसू, करमडीह व जौड़ा गांव भूमि मापी के लिए पहुंचे। जैसे ही टीम मापी की प्रक्रिया शुरू करने आगे बढ़ी, किसानों ने उन्हें रोक दिया। किसानों का कहना था कि वे पहले ही एक्सप्रेस-वे निर्माण में अपनी कीम...