बोकारो, अगस्त 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को बालीडीह के मैरिज हॉल में बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ का एकदिवसीय अधिवेशन हुआ। जिसकी अध्यक्षता महेश राय ने की। संचालन बियाडा उद्योग प्रभारी रियांश कृष्णा प्रसाद केवट ने किया। यूनियन के अध्यक्ष महेश राय, महामंत्री एसके वर्धन व प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय, धनबाद बोकारो विभाग प्रमुख रविंद्र मिश्रा, जिलामंत्री अवधेश राय, बोकारो स्टील के महामंत्री विनोद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश राय ने पुरानी कमेटी को भंग किया व प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ने नई कमेटी की घोषणा की। बलिराम यादव ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं को समाधान के लिए मजदूर आंदोलन करेंगे। जो कंपनियां मजदूर के हित की सोचते है, उनके साथ बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ रहेगा व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.