गया, अप्रैल 9 -- टिकारी प्रखंड के नीचले इलाके और अरवल - जहानाबाद के क्षेत्र में पटवन के लिए बियर बांध निर्माण को लेकर जल संसाधन विभाग की टीम पंचमहला पहुंची। मोरहर नदी में इंजीनियरों की टीम ने घंटों मापी की और नक्शा के साथ स्थल चिन्हित करते रहे। इंजीनियरों ने किसानों से बातचीत कर स्थिति का आकलन किया। नदी में विभिन्न स्थानों पर जल की उपलब्धता का आकलन किया। जल संसाधन विभाग के गया के मुख्य अभियंता परववेज अख्तर, अधीक्षण अभियंता परवेज इकबाल, कार्यपालक अभियंता क्षितीज कुमार समेत कई इंजीनियर की टीम ने स्थल का जायजा लिया। गया की इंजीनियरों की टीम के साथ विभाग की टेक्नीकल टीम में कई इंजीनियर भी मौजूद थे। किसानों के साथ क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार भी पहुंचे। विधायक ने कहा कि सिंचाई की समस्या से किसान परेशान है। किसानों की परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.