रामनगर, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। बियरशिबा सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं के छात्र ऋषभ मेहरा ने अंडर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता। वहीं कक्षा 10वीं के छात्र काव्य नेगी का चयन खेल महाकुंभ के तहत राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्थापिका निरुपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उपप्रधानाचार्य एचएस बब्बर, मुख्य सलाहकार के दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.