कानपुर, फरवरी 7 -- बिपिन दीक्षित बने अकबरपुर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष -94 वोटों से अमित श्रीवास्तव को हराया -ब्रजेश पाल ने जीता महामंत्री पद का चुनाव फोटो 7 एकेबी 22 परिचय-चुनाव के बाद विजई प्रत्याशी। कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर अधिवक्ता समिति के चुनाव में शनिवार को गहमा-गहमी के बीच मतदान हुआ। शाम 4 बजे के बाद मतगणना में अध्यक्ष पद पर बिपिन दीक्षित ने अमित श्रीवास्तव को 94 मतों से पराजित किया। वहीं महामंत्री पद पर भी ब्रजेश पाल एकतरफा जीत दर्ज कराई। अकबरपुर तहसील में अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर कई दिनों से जोर आजमाईश हो रही थी। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने से काफी गहमागहमी का माहौल था। 245 सदस्यों के सापेक्ष सुबह 10 बजे से साढ़े 3 बजे तक हुये मतदान में 244 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष...