मऊ, अप्रैल 6 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के घोसी शिक्षा क्षेत्र स्थित प्रावि इटौराडोरीपुर का शनिवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले, जबकि अन्य शिक्षक सामूहिक रूप से प्रधानाध्यापक कक्ष में बैठे मिले। वहीं अन्य भी कई कमियां मिली। इसपर बीएसए ने तत्काल प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर मूल विद्यालय से संबंध कर दिया। साथ ही कोपागंज और रतनपुरा बीईओ को जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय कार्यालय के सभी जिला समन्वयकों के साथ शनिवार को निरीक्षण पर निकले थे। सुबह लगभग 9.10 बजे प्रावि इटौराडोरीपुर जा पहुंचे। बीएसए ने पाया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक भरत भूषण सिंह बिना किसी सूचना के गायब थे और सभी शिक्षक प्रधानाध्यापक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.