रांची, अप्रैल 11 -- खलारी-पिपरवार हिन्दुस्तान टीम। खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को बिन मौसम हुई झमाझम बारिश और भयंकर ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के किसानों के द्वारा करीब एक एकड़ से अधिक जमीन में तैयार किए गए खेतों में लगाए गए हरी सब्जी की फसल बर्बाद हो गई। गुरुवार की दोपहर अचानक तेज गर्जन के साथ अचानक ओलावृष्टि होने से आम, जामुन, महुआ,लीची, गेंहू, जौ और चना की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हरी सब्जी के फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान: खलारी-पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में हुई बिन मौसम हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से हरी सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि बिन मौसम बारिश के कारण आम, जामुन, लीची के फल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं खेतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.