दरभंगा, मार्च 8 -- कमतौल। जाले प्रखंड व कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव से बिन दुल्हन के दूल्हा सहित बारात वापस लौट जाने का हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी की रस्मों के दौरान विवाह मंडप पर दुल्हा गिर कर बेहोश हो गया। जिसे देख दुल्हन के परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया और बिना दुल्हन के ही दूल्हे की बारात वापस लौट गयी। बारात कमतौल थाना क्षेत्र के ही एक गांव से दूसरे गांव में गयी थी। खुशी खुशी शादी समारोह की रस्मो की अदायगी चल रही थी। तभी लड़का बेहोश होकर गिर गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि हिंदुस्तान अख़बार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने अपनी बेटी की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से ...