बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर बाइक के धक्के से बुजुर्ग महिला की जान चली गयी। मृतका जहाना गांव निवासी शिवबालक राउत की 65 वर्षीया पत्नी रेशमा देवी है। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। महिला बिन्द बाजार में खरीदारी करने जा रही थी। तभी फोरलेन चौक के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...