बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में गोविन्दपुर गांव में मारपीट के मामले में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घरों में पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। गनौरी बिंद के पत्नी सोना देवी, पुत्र विक्की कुमार व जितेंद्र कुमार घर से सभी सामानों को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। आरोपी मारपीट के मामले में वर्षों से फरार चल रहे थे। जब्त किये गये समानों की सूचि बनाकर न्यायालय का सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.