बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- फोटो : बिन्द मौत-बिन्द थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में गुरुवार को लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में गुरुवार को पशु चराने गये अधेड़ पानी भरे पईन में डूब गये। इससे उनकी मौत हो गयी। मृतक रामचरण यादव के 45 वर्षीय पुत्र मनोज यादव है। ग्रामीणों ने बताया कि वे मवेशी चराने के लिए दोमुंहा नदी की तरफ गये थे। इसी दौरान शौच के लिए पईन के किनारे गये थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो अन्य चरवाहों ने पईन किनारे उनकी चप्पल देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। काफी मशक्कत के बाद पानी से उनका शव बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह व मुखिया प्रतिमा कुमारी मौके पर पहुंचे। मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रुपये दिये। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.