बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- बिन्द में खलिहान में लगी आग, 2 लाख की संपत्ति जलकर खाक फोटो : बिंद आग : बिंद के महमुदावाद गांव में आग पर काबू पाने के बाद लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमुदावाद गांव के खलिहान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से फसल में आग लग गई। इस अगलगी में किसान धर्मवीर पासवान, मिलन पासवान, नीतीश पासवान, रामबृक्ष बिंद, चंदेश्वर पासवान के खलिहान में रखी गेहूं व सरसों की दो लाख की फसल जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित ने बताया कि अचानक खलीहान से आग की लपटें निकलते देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग तसला, बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीण बोरिंग से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक सात बीघा खेतों की फसल जलकर खाक हो गई।पीड़ित ने बताया कि पट्टा पर खेत लेकर गेहूं की फसल लगाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.