बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- फोटो : बिन्द हादसा-बिन्द के ईश्वरचक मोड़ के पास सोमवार को हादसे के बाद लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मार्ग, एसएच 78 पर सोमवार को कार की सीधी टक्कर में बाइक सवार शिक्षक प्रमोद कुमार जख्मी हो गये। पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी शिक्षक, सूरतपुर स्कूल में कार्यरत हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर एएसआई सरोज कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...