बिहारशरीफ, मई 20 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के छत्तरबिगहा गांव में करंट से एक युवक कि मौत हो गई। मृतक छत्तरबिगहा निवासी अनिल प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है। घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार का आटा चक्की मिल है। मंगलवार की सुबह मिल में ही वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजन छाती पीटकर रोने लगे। युवक दो भाईयों में बड़ा था। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मुखिया वंदना सिन्हा, पंसस बेबी देवी, क्रांति महतो, आजाद कुमार मुन्ना आदि ने परिजनों को सांत्वना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...