बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में शनिवार कि रात अचानक आग लगने से दो मवेशी झुलस गये। पीड़ित परमानंद जमादार ने कहा कि बथान में दोनों मवेशी बंधे थे। शाम को दोनों मवेशी को चारा देकर घर चले गए थे। अचानक देर रात को नींद टूटी तो देखा कि बथान से धुआं निकल रहा था। यहां पहुंचे तो पता चला कि आग लग गयी है। आसपास के लोगों की मदद से खूंटे से बंधे मवेशिया को बाहर निकाला गया। दो मवेशी झुलस गये हैं। आशंका है कि किसी ने राख बगल में फेंक दी, चिंगारी से आग लग गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...