सीवान, फरवरी 22 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बिन्दुसार हमीद गांव में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में करीब 51 सौ महिला, पुरुष व बच्चे शामिल रहे। महायज्ञ का आयोजन गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में किया जा रहा है। महायज्ञ के मुख्य आचार्य दुर्गेश कुमार चौबे राजा बाबू हैं। कलश यात्रा शिव मंदिर बिन्दुसार से प्रारंभ होकर रसूलपुर, आकोपुर पूरब टोला, पश्चिम टोला, हाकाम व ओरमा होते हुए बांसोपली पहुंची, जहां दाहा नदी से जल भरकर श्रद्धालु पुनः शिव मंदिर परिसर में लौट आए। वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के बीच कलश स्थापना के साथ विधिवत अनुष्ठान आरंभ शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान शैलेन्द्र पाण्डेय, रिधेश प्रसाद, राजीव पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय, भोला पाण्डेय, प्रमोद, नरेश, रजनीश, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.