बागपत, जनवरी 28 -- बागपत। स्वास्थ्य विभाग के यूडीएसपी पोर्टल पर बिनौली सीएचसी से डाटा पूरा नहीं भरा जा रहा है। डाटा देरी की वजह से सैंपल को लैब में भेजने में देरी हो रही है। शासन स्तर से इस पर नाराजगी जाहिर की। सीएमओ की ओर से बिनौली सीएचसी अधीक्षक को नोटिस भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के यूडीएसपी पोर्टल पर टीकारण के उपरांत दुष्प्रभावों की सूचना ऑनलाइन सीआईएफ फार्म भरा जाता है। इस पर मरीज की संपूर्ण सूचना भेजी जाती है। डब्ल्यूएचओ की ओर से बताया गया कि यूडीएसपी पोर्टल पर बिनौली सीएचसी से पूरी सूचनाएं नहीं दी जा रही है। सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने निर्देशित किया है कि यूडीएसपी पोर्टल पर की जाने वाली एंटी को किसी चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में कराई जाए तथा कोई भी कॉलम न छोड़ा जाए और समय पर सैँपल जनपद में भेजा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...