बागपत, अक्टूबर 2 -- श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को विजयदशमी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिनौली में धूमधाम से विजयदशमी का जुलूस निकाला गया। शिव मंदिर रामलीला स्थल से विजयदशमी का जुलूस शुरु हुआ। जुलूस में भगवान शिव शंकर, राम सीता हनुमान, घोड़े पर रावण, शिव तांडव नृत्य, राम व रावण की सेना सहित अनेकों झांकियो व सुप्रसिद्ध बैंड आकर्षण का केंद्र बने। जुलूस मेन बाजार, मेरठ बड़ौत मार्ग से होकर पूरे गांव का भृमण कर बस स्टैंड बिनौली पहुचा यहॉ पर राम व रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें राम ने अग्नि बाण मारकर रावण का वध किया। इसके बाद मुख्य अतिथि आकाश सोलंकी ने रावण के पुतले को आग के हवाले किया जिससे दशानन का पुतला धू-धू कर जला उठा। जुलूस में प्रधान उपेंद्र धामा, अध्यक्ष गुलवीर धामा, देवेंद्र धामा, विनय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.